CameraIcon
CameraIcon
SearchIcon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

(क) सुधा के जीवन पर फ़िल्म बनी थी। कुछ अन्य व्यक्तियों के नाम पता करो और लिखो, जिनके जीवन पर फ़िल्में बनाई गई हों।

(ख) सुधा यात्रा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। पता करो कि यात्रा के दौरान दुर्घटना से कैसे बचा जा सकता है? सावधानियों की सूची बनाओ।

(ग) क्या तुम किसी विकलाँग व्यक्ति को जानते हो? उसके बारे में बताओ।

(घ) कुछ ऐसे विकलाँग व्यक्तियों के नाम लिखो जिन्होंने जीवन में विशेष सफलता प्राप्त की है।

(ङ) भारत के कुछ नृत्यों और नर्तक/नर्तकियों के नाम पता करो और कक्षा में सबको बताओ।

(च) पता करो भारत में मैग्सेसे पुरस्कार किन-किन व्यक्तियों को मिला है।

Open in App
Solution

(क) निम्नलिखित लोगों के जीवन पर फ़िल्में बनी थीं-

• हेले केलर के जीवन पर आधारित फ़िल्म बनी थी- 'इन द मिरिकल वर्कर'

• जॉन नेश के जीवन पर आधारित फ़िल्म बनी थी - 'ए ब्युटीफूल माइंड'

(ख) यात्रा के दौरान दुर्घटना से इस प्रकार की सावधानियाँ रखकर बचा जा सकता है-

• यात्रा करते समय गाड़ी चालक को सजगता से गाड़ी चलानी चाहिए।

• गाड़ी चलाते समय यदि कोई चालक फोन पर बात कर रहा है, तो उसे रोकना चाहिए।

• अन्य किसी व्यक्ति को बस चालक से बात नहीं करनी देनी चाहिए।

• बस चालक के सामने सोना नहीं चाहिए।

• स्वयं सजग रहना चाहिए क्योंकि दुर्घटना कह कर नहीं आती है।

• बस में अपने साथ हमेशा दवाइयाँ तथा मरहम पट्टी की वस्तुएँ रखनी चाहिए।

• खराब मौसम में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

• यदि मौसम खराब हो, तो बस या गाड़ी को कुछ समय के लिए रुकवा देना चाहिए।

• कोहरे के समय कम गति में गाड़ी चलानी चाहिए और अपने से आगे चलने वाली गाड़ी का अनुसरण करना चाहिए।

• यदि कोई गाड़ी चालक ओवर टेक करने का प्रयास करता है, तो उसे समझाना चाहिए।

• अत्यधिक गति में गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।

• यदि कोई हादसा हो जाता है, तो शीघ्र आपातकालीन नंबर पर फोन करके सहायता मँगानी चाहिए।

(ग) मेरी दीदी के कंप्यूटर सर बचपन से विकलांग है। उनके दोनों पैर पोलियो के कारण खराब हो गए थे। उनका परिवार उनकी इस स्थिति से दुखी था। परन्तु उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अपनी पढ़ाई आरंभ रखी और साथ ही बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया। आगे चलकर उन्होंने गरीब बच्चों के लिए कंप्यूटर विद्यालय खोला। वह अपने खाली समय पर उन्हें शिक्षित करते हैं।

(घ) विकलांग व्यक्ति जिनका विकलांगता भी कुछ नहीं बिगाड़ पायी, उनके नाम इस प्रकार हैं-

1. लुई ब्रेल जो की ब्रेल लिपि की आविष्कारक थीं। वह बचपन से अंधी थी। इन्होंने ब्रेल लिपि का निर्माण कर लाखों अंधी आँखों को जीवन दिया है।

2. स्टीफन हॉकिंग यह प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक है। 21 साल की उम्र में इन्हें घातक रोग हो गया था, जिससे इनका सारा शरीर लकवाग्रस्त हो गया। परन्तु इन्होंने हार नहीं मानी और आज भी डटे हुए हैं और मानव सभ्यता के विकास के प्रति कार्यरत्त हैं।

(ङ) भारत के कुछ नृत्यों और नर्तक/नर्तकियों के नाम इस प्रकार हैं-

1.

आनन्दा शंकर जयन्त (भारतनाट्यम)

2.

प्रेरणा श्रीमाली (कथक)

3.

कलामंडलम के जी वासुदेवन (कथकली)

4.

पंजोउबम इबोतोन सिंह (मणिपुरी)

5.

वैजयन्ती काशी (कुचीपुरी)

6.

अरुणा महान्ती (ओडिसी)

(च) भारत में अनगिनत ऐसे नाम हैं, जिन्हें यह मैग्सेसे पुरस्कार मिला है। इनके नाम इस प्रकार हैं-

1.

विनोबा भावे (1958)

25.

बाबा आमटे (1985)

2.

सी.डी. देशमुख (1959)

26.

लक्ष्मीचंद जैन (1989)

3.

अमिताभ चौधरी (1961)

27.

के.वी. सुबन्ना (1991)

4.

मदर टैरेसा (1962)

28.

पंडित रविशंकर (1992)

5.

दारा एन. खुरोदी (1963)

29.

बानू कोयाजी (1993)

6.

त्रिभुवनदास के पटेल (1963)

30.

किरण बेदी (1994)

7.

वर्गीज कुरीयन (1963)

31.

टी.एन.शेषण (1996)

8.

जय प्रकाश नारायण (1965)

32.

पांडुरंग अठावले (1996)

9.

कमला देवी चटोपाध्याय (1966)

33.

महेश चन्द्र मेहता (1997)

10.

सत्यजीत रे (1967)

34.

महाश्वेता देवी (1997)

11.

एम.एस.स्वामीनाथन (1971)

35.

जॉकिन अर्पुथम (2000)

12.

एम.एस.सुब्बलक्ष्मी (1974)

36.

अरुणा राय (2000)

13.

बी.जी.वर्गीज (1975)

37.

राजेंद्र सिंह (2001)

14.

शम्भु मित्रा (1976)

38.

संदीप पांडेय (2002)

15.

इला रमेश भट्ट (1977)

39.

शांता सिन्हा (2003)

17.

राजनकांत अरोल (1979)

40.

जेम्स माइकल लिंगदोह (2003)

18.

माबेला आरोल (1779)

41.

लक्ष्मी नारायण रामदास (2003)

19.

गौर किशोर घोष (1981)

42.

वी.शांता (2005)

20.

प्रमोद करण सेठी (1981)

43.

अरविंद केजरीवाल (2006)

21.

चण्डी प्रसाद भट्ट (1982)

44.

पी.साईनाथ (2007)

22.

मनीभाई देसाई (1982)

45.

नीलिमा मिश्रा (2011)

23.

अरुण शौरी (1982)

46.

हरीश हांडे (2011)

24.

आर.के. लक्ष्मण (1984)

47.

कुलांदेई फ्रांकिस (2012)


flag
Suggest Corrections
thumbs-up
0
similar_icon
Similar questions
View More
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Panchayat Samiti
CIVICS
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon