wiz-icon
MyQuestionIcon
MyQuestionIcon
1
You visited us 1 times! Enjoying our articles? Unlock Full Access!
Question

स्पीति में बारिश का वर्णन एक अलग तरीके से किया गया है। आप अपने यहाँ होने वाली बारिश का वर्णन कीजिए।

Open in App
Solution

मेरे शहर में तीन महीने तक बारिश होती है। बारिश ऐसी होती है कि नदी-नाले सब भर जाते हैं। तेज़ आँधी के साथ झमाझम बारिश होती है। दिल प्रसन्न हो जाता है। चारों और पानी ही पानी होता है। लोग घरों में रहना पसंद करते हैं। वातावरण में ठंडक होती है। गर्मी के बाद बारिश का अपना ही आनंद होता है। एक दिन मैं घर पर थी। बहुत गर्मी हो रही थी। उस दिन मौसम अचानक बदल गया। आकाश में बादल छा गए। बादल भयंकर गर्जना कर रहे थे। बिजली चमक रही थी। बिजली की गर्जन से मैं डर गई थी। धीरे-धीरे रिमझिम बारिश होने लगी। मैं खिड़की से यह सारा दृश्य देख रही थी। बूंदों की झड़ी ने प्यासी धरती की प्यास बुझा दी। मिट्टी की खुशबू वातावरण में फैल गई। मौसम में ठंडक छा गई। यह झड़ी कुछ देर के लिए नहीं बल्कि पूरा दिन और पूरी शाम झरती रही। बाद में मैंने और मेरे भाई ने भी इसका बहुत आनंद उठाया। हम तीन घंटों तक बारिश में नहाते रहे।

flag
Suggest Corrections
thumbs-up
2
similar_icon
Similar questions
View More
Join BYJU'S Learning Program
similar_icon
Related Videos
thumbnail
lock
Ramanujacharya
HISTORY
Watch in App
Join BYJU'S Learning Program
CrossIcon