Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

01 अप्रैल 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली ने ODF+ मॉडल श्रेणी हासिल की
  2. युवा संगम (द्वितीय चरण)

1.अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली ने ODF+ मॉडल श्रेणी हासिल की

सामान्य अध्ययन-2 

स्वास्थ्य:

विषय: सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं का प्रबंधन

प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा: स्वच्छ भारत अभियान के बारे में 

संदर्भ:

  • प्रधानमंत्री ने ODF+ मॉडल श्रेणी हासिल करने के लिए अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली की प्रशंसा की।

विवरण:

  • प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश – अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली द्वारा स्वच्छ भारत बनाने की उल्लेखनीय प्रतिबद्धता की सराहना की है।
  • अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और द्वीव न केवल ODF+ हैं बल्कि उनके सभी गांव ODF+ मॉडल श्रेणी के हैं।
  • स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में ODF+ गांवों की संख्या पिछले वर्ष मार्च की अवधि में 46,121 थी, जो इस वर्ष मार्च तक 2,29,957 हो गई है। इस प्रकार इसमें केवल एक वर्ष में पांच गुना वृद्धि हुई है।

स्वच्छ भारत अभियान:

  • स्वच्छ भारत अभियान भारत के इतिहास में सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण मिशनों में से एक है।
  • यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महात्मा गांधी के स्वच्छ देश के सपने के प्रति उन्हें सम्मान देने के लिए 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किया गया था।

स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य:

  • इसका उद्देश्य 2 अक्टूबर 2019 तक खुले में शौच मुक्त (ODF) भारत का निर्माण करना था।
    • ODF में बाहर शौच से मुक्त की जांच होती है। 
    • ODF+ में शहर में यूरीनल सुविधा का उपयोग लोग करते हैं, इसकी पुष्टि होती है। 
    • ODF++ में शहर से निकलने वाले मल के निपटान की व्यवस्था क्या है, यह देखी जाती है। 
  • स्वच्छ भारत अभियान का प्रमुख उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता और इसके महत्व को लोगों के बीच फैलाना है।
  • स्वच्छ भारत अभियान की अवधारणा हर व्यक्ति को शौचालय, ठोस और तरल अपशिष्ट निपटान प्रणाली, गाँव की सफाई और सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल आपूर्ति जैसी बुनियादी स्वच्छता सुविधाएँ प्रदान करना है।
  • इस अभियान में दो उप-अभियान स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) तथा स्वच्छ भारत अभियान (शहरी) सम्मिलित हैं। 

स्वच्छ भारत अभियान-ग्रामीण और शहरी:

  • स्वच्छ भारत अभियान-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण भारत में 10 करोड़ से अधिक शौचालय निर्मित किए गए।
  • 2020-21 से 2024-25 तक स्वच्छ भारत अभियान (ग्रामीण) के चरण II की शुरूआत की गई है, जो ODF स्थिरता, ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM) पर केंद्रित है।
  • स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत, 4,327 शहरी स्थानीय निकायों (ULB) को ODF घोषित किया गया है तथा 66 लाख से अधिक व्यक्तिगत घरेलू शौचालयों और 6 लाख से अधिक सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया है।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.युवा संगम (द्वितीय चरण):

  • युवा संगम (द्वितीय चरण) के लिए पंजीकरण आज एक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुरू हुआ। इसमें भारत के 23 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 1000 युवाओं की भागीदारी की परिकल्पना की गई है। 
  • इस पहल के तहत, अप्रैल और मई 2023 के महीनों में एक्सपोजर टूर आयोजित किए जाएंगे। 
  • यह पर्यटन, परम्परा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और परस्‍पर सम्‍पर्क के पांच व्यापक क्षेत्रों के तहत विभिन्न पहलुओं का एक व्यापक, बहुआयामी अनुभव प्रदान करेगा। 
  • युवा संगम का पहला दौर हाल ही में फरवरी-मार्च 2023 के दौरान पूर्वोत्‍तर क्षेत्र पर मुख्य ध्यान देने के साथ 29 दौरों के माध्यम से भारत के 22 राज्यों का दौरा करने वाले लगभग 1200 युवाओं की अच्छी भागीदारी के साथ संपन्न हुआ था। 
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ‘युवा संगम’ की पहल की अवधारणा विभिन्न मंत्रालयों के सहयोगात्मक प्रयास के रूप में की गई है, जिसका उद्देश्य लोगों के बीच आपसी सम्‍पर्क को मजबूत बनाना और देश भर के युवाओं के बीच हमदर्दी पैदा करना है।

 

01 April PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 31 मार्च 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*