Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

07 मई 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. टेरीटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की नियंत्रण रेखा पर तैनाती को मंजूरी:  
  2. BRO ने 64वां स्थापना दिवस मनाया: 
  3. डीटेककॉन 2023:

1. टेरीटोरियल आर्मी की महिला अधिकारियों की नियंत्रण रेखा पर तैनाती को मंजूरी:

सामान्य अध्ययन: 3

सुरक्षा:

विषय: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन। 

प्रारंभिक परीक्षा: टेरीटोरियल आर्मी (TA) 

प्रसंग: 

  • रक्षा मंत्री ने संगठनात्मक जरूरतों के अनुरूप टेरीटोरियल आर्मी (TA) की महिला अधिकारियों की नियंत्रण रेखा पर टेरीटोरियल आर्मी की इंजीनियर रेजिमेंटों के साथ और नई दिल्ली में TA समूह मुख्यालय/ टेरीटोरियल आर्मी महानिदेशालय में स्टाफ ऑफिसर के रूप में तैनाती को मंजूरी दे दी है। 

उद्देश्य:

  • इस प्रगतिशील नीतिगत कदम का उद्देश्य महिला अधिकारियों की नियुक्ति के दायरे को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी पेशेवर आकांक्षाओं को पूरा करना है। 
  • वे अब यूनिटों और नियुक्तियों की एक विस्तृत श्रृंखला में अपने पुरुष समकक्षों की तरह ही समान स्थितियों के तहत कार्य करेंगी और प्रशिक्षण हासिल करेंगी।  

विवरण:  

  • टेरिटोरियल आर्मी ने 2019 से इकोलॉजिकल टास्क फोर्स यूनिट्स, TA ऑयल सेक्टर यूनिट्स और TA रेलवे इंजीनियर रेजिमेंट में महिला अधिकारियों की नियुक्ति शुरू की थी। 
  • इस अवधि के दौरान प्राप्त हुए अनुभवों के आधार पर, TA में महिला अधिकारियों के लिए और अधिक नियुक्ति का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
  • टेरिटोरियल आर्मी नागरिक सैनिकों की सेना की अवधारणा पर आधारित है और इसके अधिकारी नागरिक जीवन में लाभकारी रूप से कार्यरत रहते हुए बुनियादी सैन्य कौशल से संबंधित वार्षिक प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.BRO ने 64वां स्थापना दिवस मनाया:

  • सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 07 मई, 2023 को देश भर में अपनी सभी टुकड़ियों में अपना 64 वां स्थापना दिवस मनाया।
  • इस अवसर पर ‘डिजिटल इंडिया’ पहल के भाग के रूप में विकसित BRO-केंद्रित सॉफ्टवेयर भी लॉन्च किया गया।
    • इन सॉफ्टवेयरों – भर्ती प्रबंधन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक मापन पुस्तक और कार्य प्रबंधन प्रणाली – को सुचारू और तेज आउटपुट और बढ़ी हुई पारदर्शिता के लिए BRO के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को स्वचालित करने के लिए विकसित किया गया है।
  • इसके अतिरिक्त, स्वदेशी क्लास 70 आर डबल लेन मॉड्यूलर पुलों के निर्माण के लिए BRO और GRSE के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। 
    • ये पुल सशस्त्र बलों की परिचालन तैयारियों को सुदृढ़ बनाने में सहायता करेंगे।
  • BRO ने छह दशकों से अधिक समय में भारत की सीमाओं और भूटान, म्यांमार, अफगानिस्तान और तजिकिस्तान सहित मित्र देशों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में 61,000 किलोमीटर से अधिक सड़कों, 900 से अधिक पुलों, चार सुरंगों और 19 हवाई क्षेत्रों का निर्माण किया है।
  • 2022-23 में, BRO ने 103 अवसंरचना परियोजनाओं को पूरा किया, जो संगठन द्वारा एक वर्ष में सबसे अधिक संख्‍या है।
    • इनमें पूर्वी लद्दाख में श्योक ब्रिज और अरुणाचल प्रदेश में अलॉन्ग-यिंकिओनग रोड पर लोड क्लास 70 का स्टील आर्क सियोम ब्रिज का निर्माण शामिल है।

2.डीटेककॉन 2023:

  • केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, जो स्वयं एक प्रसिद्ध डायबेटोलॉजिस्ट और प्रोफेसर भी हैं, ने ‘डायबिटीज टेक्नोलॉजी एंड थेरेप्यूटिक्स 2023’ (डीटेककॉन 2023) की तीन दिवसीय विश्व कांग्रेस को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि महामारी से सफलतापूर्वक निपटने के बाद स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में शेष विश्व भारत की ओर देख रहा है। 
  • वर्ष 2014 से पहले लगभग 350 स्टार्ट अप थे, और वर्ष 2016 में विशेष स्टार्ट-अप योजना शुरू करने के बाद, स्टार्टअप में 100 से अधिक यूनिकॉर्न के साथ 90,000 से अधिक की उछाल आई है। 
  • भारत को विश्व के स्टार्ट अप इको-सिस्टम में तीसरा स्थान दिया गया है।
  • इसी तरह भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी भागीदारी के लिए खोल दिया है, जिससे अंतरिक्ष क्षेत्र में लगभग तीन वर्षों के भीतर 100 से अधिक स्टार्ट-अप प्रारम्भ हुए हैं। 
  • इसी तरह बायोटेक स्टार्ट-अप्स 2014 में लगभग 50 से बढ़कर आज लगभग 6,000 हो गए हैं।
  • हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के शुभारंभ को मंजूरी दी जो, देश में चिकित्सा निदान और उपचार को भी बढ़ावा देगा। 
  • भारत विश्व के उन गिने-चुने देशों में से एक है जिसने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन शुरू किया है।
  • टेलीमेडिसिन के क्षेत्र में हमारे पास विश्व के कुछ सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप हैं। इन स्टार्ट-अप समूहों ने आर्टिफिशियल इंटलीजेंस (एआई) डॉक्टरों को विकसित किया है।
  • भारत न केवल प्रौद्योगिकी अग्रणी बन रहा है, बल्कि एक विशाल चिकित्सा पर्यटन केन्द्र भी बन रहा है।
  • मंत्री ने इस सम्मेलन की अवधारणा के लिए डॉ बंशी साबू और उनकी टीम को बधाई दी।
  • डीटेककॉन 2023 (वर्ल्ड कॉग्रेस ऑफ डायबिटिज टेक्नोलॉजी एण्ड थेराप्यूटिक्स) एक वैश्विक सम्मेलन है जो प्रौद्योगिकी और थेराप्यूटिक्स के क्षेत्र में नवीनतम विकास के लिए समर्पित है। 
  • इसके अतिरिक्त, इंसुलिन पंप, निरंतर ग्लूकोज निगरानी, पॉइंट ऑफ केयर और फ्यूचरिस्टिक थेरेपी की गहरी समझ के लिए कार्यशालाओं और हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण की योजना बनाई गई है।

 

07 May PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 06 May 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*