Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

15 जून 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की संचार प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए:  
  2. CBIC ने नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (NTRS) 2023 रिपोर्ट जारी की:
  3. चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार:

1. रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की संचार प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए 500 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए:

सामान्य अध्ययन: 3

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी:

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में देशज रूप से प्रौद्योगिकी का विकास और नई प्रौद्योगिकी का विकास। 

प्रारंभिक परीक्षा: रेडियो रिले संचार उपकरण कंटेनर। 

प्रसंग: 

  • रक्षा मंत्रालय ने 15 जून, 2023 को नई दिल्ली में रक्षा उपकरणों के स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में शामिल निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए हैदराबाद की आईसीओएमएम टेली लिमिटेड के साथ 5/7.5 टन रेडियो रिले संचार उपकरण कंटेनरों की 1,035 संख्याओं की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। 

उद्देश्य:

  • रेडियो रिले कंटेनर भारतीय सेना की मोबाइल संचार टुकड़ियों की लंबे समय से प्रतीक्षित आवश्यकता को पूरा करेंगे। 

विवरण:  

  • अंडर बाय (इंडियन) श्रेणी के तहत कॉन्ट्रैक्ट का मूल्‍य लगभग 500 करोड़ रुपये है। चालू वित्त वर्ष 2023-24 कंटेनरों का वितरण शुरू हो रहा है।  
    • इन कंटेनरों का उपयोग संचार उपकरणों को अधिक विश्वसनीय रूप से कार्य करने के लिए संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए किया जाएगा। 
    • कंटेनरों को अधिकृत विशेष वाहनों पर रखा जाएगा और परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप स्थानांतरित किया जाएगा।
  • कंपनी स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी उपकरणों और उप-प्रणालियों के साथ कंटेनरों का उत्पादन करेगी। 
    • यह रक्षा उपकरणों के स्वदेशी निर्माण को और बढ़ावा देगा तथा निजी क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करेगा। 
    • ऐसे अत्याधुनिक उपकरणों के विकास से मित्र देशों के साथ निर्यात बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.CBIC ने नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (NTRS) 2023 रिपोर्ट जारी की:

  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के अध्यक्ष श्री विवेक जौहरी ने बोर्ड के अन्य सदस्यों के साथ-साथ नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (NTRS) 2023 रिपोर्ट जारी की।
  • एक निष्‍पादन माप उपकरण के रूप में टाइम रिलीज़ स्टडी (TRS) का उद्देश्य कार्गो रिलीज़ समय का मात्रात्मक माप प्रस्तुत करना है, जिसे आयात के मामले में घरेलू निकासी के लिए इसके आउट ऑफ चार्ज सीमा शुल्क स्टेशन पर कार्गो के आगमन और निर्यात के मामले में वाहक के अंतिम प्रस्थान के लिए सीमा शुल्क स्टेशन पर कार्गो के आगमन तक के समय के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • NTRS-2023, वर्ष 2021 और वर्ष 2022 की समान अवधि के दौरान निष्‍पादन की तुलना में 1 से 7 जनवरी, 2023 (दोनों दिन शामिल) की नमूना अवधि के आधार पर चालू वर्ष के लिए बंदरगाह श्रेणी वार औसत रिलीज समय प्रस्तुत करता है, जिसमें अन्‍य बातों के अतिरिक्‍त शामिल हैं :  
    • राष्ट्रीय व्यापार सुगमीकरण कार्य योजना लक्ष्यों की दिशा में की गई प्रगति का आकलन;
    • विभिन्न व्यापार सुविधा पहलों, विशेष रूप से “तत्‍परता का मार्ग”; के प्रभाव की पहचान करना और
    • रिलीज समय में अधिक त्‍वरित कमी के लिए चुनौतियों की पहचान करना।
  • अध्ययन में शामिल बंदरगाह, समुद्री बंदरगाह, एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (ACC), अंतर्देशीय कंटेनर डिपो (ICD) और एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनकी देश में फाइल किए गए प्रविष्टि के बिलों में लगभग 80 प्रतिशत और शिपिंग बिलों में 70 प्रतिशत की  हिस्‍सेदारी हैं।
  • औसत आयात रिलीज समय में निरंतर सुधार होता रहा है, 2022 की तुलना में 2023 में ICD के लिए रिलीज समय में 20 प्रतिशत की कमी, ACC के लिए 11 प्रतिशत की कमी; और बंदरगाहों के लिए 9 प्रतिशत की कमी अर्जित की गई है। 
    • समग्र रूप से, बंदरगाहों, ICD, ACC और ICP के लिए आयात रिलीज समय क्रमश: 85:42 घंटे, 71:46 घंटे, 44:16 घंटे और 31:47 घंटे है। 
    • मानक विचलन का माप कम पाया गया है, जो आयातित कार्गो के त्‍वरित रिलीज की अधिक निश्चितता का संकेत देता है।
  • NTRS 2023 के निष्कर्ष तीन गुना “तत्परता का मार्ग” की पुन: पुष्टि करते हैं, जिनमें पूर्व-आगमन प्रसंस्करण, कार्गो की जोखिम-आधारित सुविधा और विश्वसनीय ग्राहक कार्यक्रम – अधिकृत आर्थिक ऑपरेटरों के लाभों को सक्षम करने वाले आयात दस्तावेजों की अग्रिम फाइलिंग शामिल है। 
    • वे कार्गो जिनमें “तत्परता का मार्ग” के अंतर्गत सभी तीन विशेषताएँ संयुक्त हैं, सभी बंदरगाह श्रेणियों में NTFAP रिलीज़ समय लक्ष्य प्राप्त करते हैं।
  • इसके अतिरिक्‍त, निर्यात प्रोत्साहन पर भारत सरकार द्वारा प्रदान की गई उच्च प्राथमिकता के अनुरूप, NTRS 2023 ने निर्यात रिलीज़ समय के मापन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया है। 
    • NTRS 2023 विनियामक मंजूरी (सीमा शुल्क रिलीज के रूप में भी संदर्भित) के बीच अंतर को स्‍वीकार करता है, जो लेट एक्सपोर्ट ऑर्डर (LEO) के अनुदान और भौतिक निकासी के व्यापक पहलू जो वस्तुओं के साथ वाहक के प्रस्थान के साथ लॉजिस्टिक प्रक्रियाओं के पूरा होने पर होता है।

2.चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार:

  • उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 17 जून, 2023 को जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DOWR, RD & GR) द्वारा आयोजित एक पुरस्कार वितरण समारोह में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान करेंगे। 
    • जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने 11 श्रेणियों को शामिल करते हुए चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित कुल 41 विजेताओं की घोषणा की है। 
  • सर्वश्रेष्ठ राज्य का प्रथम पुरस्कार मध्य प्रदेश राज्य को प्रदान किया जाएगा; सर्वश्रेष्ठ जिले का पुरस्कार ओडिशा के गंजम जिले को दिया जाएगा; तेलंगाना में भद्राद्री कोठागुडेम जिले के जगन्नाधपुरम ग्राम पंचायत को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत से सम्मानित किया जाएगा; सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय का पुरस्कार चंडीगढ़ नगर निगम, चंडीगढ़ को दिया जाएगा।
  • राष्ट्रीय जल पुरस्कार, सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ या ‘वाटर प्रोसपरस इंडिया’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। 
    • यह लोगों में पानी के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करने का प्रयास करता है।  
  • जल शक्ति मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने  के लिए एक व्यापक अभियान शुरू किया। 
    • देश में जल संसाधन प्रबंधन के प्रति समग्र दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में विभिन्न हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक एकीकृत राष्ट्रीय जल पुरस्कार स्थापित करना आवश्यक समझा गया। 
    • पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग (DOWR, RD & GR) द्वारा शुरू किया गया था। 
    • वर्ष 2019 और 2020 के लिए दूसरे और तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए गए। 
    • वर्ष 2021 में कोविड-19 महामारी के कारण पुरस्कार नहीं दिए गए थे।

15 June PIB :- Download PDF Here

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*