Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

विषयसूची:

  1. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)
  2. ‘एक सप्ताह, एक प्रयोगशाला’ अभियान
  3. सुशासन सप्ताह

1.आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM)

सामान्य अध्ययन: 2

स्वास्थ्य:

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

प्रारंभिक व मुख्य परीक्षा: आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में। 

संदर्भ:

  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत नागरिकों के 4 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड डिजिटाइज़ किए गए और उनके आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) संख्याओं से जोड़े गए।

विवरण:

  • प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) देश के लिए व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिक तंत्र के निर्माण में लगातार प्रगति हासिल कर रही है। व्यक्तियों के आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों से जुड़े 4 करोड़ से अधिक डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ, इस योजना ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित कर ली है। अब तक 29 करोड़ से अधिक नागरिकों ने अपने विशिष्ट आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (ABHA) जेनरेट किए हैं।
  • डिजिटल रूप से अपने ABHA खातों से जुड़े अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ, नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार इन रिकॉर्डों तक पहुंच और प्रबंधन कर सकेंगे। यह नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में एक व्यापक चिकित्सा इतिहास का सृजन करने में सक्षम बनाता है जिससे नैदानिक निर्णय लेने में सुधार होता है। 
  • इसके अतिरिक्त, नागरिक ABDM पंजीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ डिजिटल रूप से संगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड भी साझा कर सकते हैं।
  • ABHA के साथ व्यक्ति विशेष के स्वास्थ्य रिकॉर्ड की यह डिजिटल लिंकिंग राज्य सरकारों के सहयोग से देश की विभिन्न स्वास्थ्य सुविधा केन्द्रों में व्यापक पैमाने पर की जा रही है। 
  • ABHA से जुड़े स्वास्थ्य रिकॉर्ड के प्रमुख योगदानकर्ताओं में आंध्र प्रदेश सरकार, आयुष्मान भारत PM-JAY, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत प्रजनन और बाल स्वास्थ्य (RCH) योजना, ई-हास्पिटल और कोविन (CoWin) शामिल हैं।

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन:

  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) को सितंबर 2021 में शुरू किया गया था।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) का उद्देश्य भारत के एकीकृत डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का समर्थन करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का विकास करना है। 
  • इस मिशन के तहत प्रत्येक नागरिक को एक डिजिटल स्वास्थ्य ID प्रदान की जाएगी जिसमें उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से संरक्षित किया जाएगा।
  • आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देश भर के अस्पतालों के डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों को एक-दूसरे से जोड़ेगा।
  • यह ओपन, इंटर ऑपरेबल, मानक-आधारित डिजिटल सिस्टम का लाभ उठाते हुए डेटा, सूचना और बुनियादी ढांचा सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करके एक सहज ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार करेगा।
  • इससे भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आने की उम्मीद है।
  • यह मिशन न केवल अस्पतालों की प्रक्रियाओं बल्कि जीवन यापन को भी आसान बनाएगा।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.‘एक सप्ताह, एक प्रयोगशाला’ अभियान:

  • केंद्रीय मंत्री (डॉ. जितेंद्र सिंह) ने आगामी  6 जनवरी, 2023 से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसन्धान परिषद (CSIR) के देशव्यापी अभियान ‘एक सप्ताह, एक प्रयोगशाला’ शुरू करने की घोषणा की। 
  • “एक सप्ताह, एक प्रयोगशाला (One Week, One Lab)” की विषयवस्तु – आधारित इस अभियान से युवा नवोन्मेषकों, छात्रों, शिक्षाविदों और उद्योग से जुड़े लोगों को गहन तकनीक स्टार्ट-अप उपक्रमों के माध्यम से अवसरों की खोज करने के लिए आगे बढाने की सम्भावना है। 
  • इस अवसर पर संगठन की नई टैगलाइन “CSIR – द इनोवेशन इंजन ऑफ इंडिया” भी जारी की गई।
  • देश भर में फैली वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसन्धान परिषद (CSIR) की 37 प्रमुख प्रयोगशालाओं/संस्थानों में से प्रत्येक द्वारा क्रमिक सप्ताह में एक के बाद एक अपने विशिष्ट नवाचारों और तकनीकी सफलताओं को भारत के लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा। 
  • वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की स्थापना 26 सितंबर, 1942 को हुई थी और इसे समितियां (सोसायटी पंजीकरण अधिनियम), 1860 के अंतर्गत CSIR सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था।
  • शासी निकाय की पहली बैठक 09 मार्च, 1942 को आयोजित की गई थी जिसने अन्य एजेंडा मदों के बीच परिषद के लिए उपनियम तैयार किए थे।

2.सुशासन सप्ताह:

  • कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग, 19 से 25 दिसंबर 2022 के दौरान सुशासन सप्ताह मना रहा है। 
  • सप्ताह के दौरान, प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग राष्ट्रव्यापी अभियान के रूप में सुशासन सप्ताह ‘प्रशासन गांव की ओर’ 2022 का आयोजन कर रहा है। इस अभियान में भारत के सभी तहसीलों/जिलों में सेवा प्रदायगी में सुधार लाने और सार्वजनिक शिकायतों के निवारण पर ध्यान केंद्रित किया गया है और प्रगति की रिपोर्ट जिला कलेक्टरों द्वारा एक समर्पित अभियान पोर्टल www.pgportal.gov.in/GGW22 पर की जाएगी।
  • ‘प्रशासन गांव की ओर’ 2022 – 19 से 25 दिसंबर, 2022 तक सुशासन सप्ताह के दौरान लोक शिकायतों के निवारण और सेवा प्रदायगी में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।

 

17 December Hindi PIB :- Download PDF Here

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*