Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

विश्व संगीत दिवस

विश्व संगीत दिवस पूरी दुनिया में हर साल 21 जून को मनाया जाता है। संगीत इंसान के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। संगीत से इंसान मन की शांति के साथ-साथ खुशी का भी अनुभव करता है। इसलिए संगीत का उत्सव मनाने के लिए पूरी दुनिया में विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। इसे फेटे डी ला म्यूजिक के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ है संगीत उत्सव। संगीत (म्यूजिक) शब्द, ग्रीक शब्द मौसिकसे लिया गया है जिसका अर्थ है आर्ट ऑफ मूस (मूस की कला)।

यह दिवस यूपीएससी और अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको विश्व संगीत दिवस के महत्व और इतिहास के साथ-साथ अन्य जरूरी तथ्यों की जानकारी देंगे।

UPSC प्रीलिम्स के लिए विश्व संगीत दिवस से जुड़े तथ्य

अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के बारे में नीचे दिए गए तथ्यों को ठीक से समझ ले, इससे आपको IAS परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

कब मनाया जाता है विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है
थीम चौराहों पर संगीत
नारा

 

Fête de la Musique , जिसका अर्थ है फ्रेंच में संगीत बनाओ
अन्य नाम मेक म्युजिक डे, अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस
21 जून को और कौन सा दिवस मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
पहला संगीत दिवस मनाया गया 1982 में समर सोलिस्टिक (ग्रीष्मकालीन संक्रांति)

 

इस विषय से जुड़े प्रश्न IAS प्रारंभिक परीक्षा के करेंट अफेयर्स के सेक्श्न में पूछे जा सकते हैं। करेंट अफेयर्स पर प्रश्नोत्तरी का अभ्यास करने के लिए संलग्न लिंक पर जाएं।

यूपीएससी प्रीलिम्स की दृष्टि से ऐसे दिन और कार्यक्रम बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवसों और तिथीयों के बारे में अधिक पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

विश्व संगीत दिवस का महत्व

विश्व संगीत दिवस एक खुला कार्यक्रम है। इस दिन लोग संगीत बजाने के लिए सड़कों पर निकलते हैं। इसमें कोई भी इसमें भाग ले सकता है और संगीत की धुनों का आनंद ले सकता है।

इस आयोजन में युवा और बूढ़े, शौकिया और पेशेवर हर कोई भाग ले सकता है। इतना ही नहीं, इसमें सभी प्रकार के संगीतकार ही नहीं, बल्कि सभी प्रकार के संगीत को बजाया जा सकता हैं।

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संगीत जैसे शास्त्रीय, पॉप, जैज, रैप और इंस्ट्रुमेंटल को प्रदर्शित किया जाता है।

दुनिया भर के लगभग 130 देश इन संगीत समारोहों में हिस्सा लेते हैं। इस दिन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू लोगों को मुफ्त में संगीत उपलब्ध कराना है। इस दिन दुनिया भर में लोगों को इस कला को सीखने और इसका आनंद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

इस दिवस पर दुनिया भर के 1000 से अधिक शहरों की सड़कों पर मुफ्त संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

साल 2013 में फ्रंटियर्स इन साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, संगीत सामंजस्य या सामाजिक जुड़ाव की भावना पैदा करने में मदद करता है। यह संस्कृतियों को एक साथ लाता है और पूर्वाग्रह को कम कर आपसी सहानुभूति को बढ़ाता है। 

विश्व संगीत दिवस का इतिहास

विश्व संगीत दिवस मनाने की कल्पना पहली बार साल 1981 में फ्रांसीसी राजनेता जैक लैंग और संगीतकार, संगीत पत्रकार, रेडियो निर्माता, कला प्रशासक मौरिस फ्लेरेट ने की थी, जो फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री के दो सदस्य थे।

पहला संगीत दिवस 1982 में पेरिस में फेटे डे ला म्यूजिक (Fête de la Musique) के रूप में मनाया गया।

जैक लैंग के अनुरोध पर, मौरिस फ्लेरेट फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय में संगीत और नृत्य के निदेशक बने और संगीत अभ्यास और इसके विकास के लिए अध्ययन लागू किया। उन्होंने इसे म्यूजिक एवरीव्हेयर एंड कंसर्ट नो व्हेयर कहा था।

साल 1982 में करीब 5 मिलियन फ्रांसीसी लोगों की सांस्कृतिक आदतों का अध्ययन करने के बाद, यह निष्कर्ष निकाला कि प्रत्येक दो युवा व्यक्ति में से एक ने संगीत वाद्ययंत्र बजाया है।

इसलिए, उन्होंने इन सभी लोगों को अपने घरों से सड़कों पर लाने का फैसला किया और समर सोलिस्टिक (21 जून) को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाने का विचार दिया।

जब से फ्रांस में पहला संगीत समारोह मनाया गया, तब से यह व्यापक रूप से लोकप्रिय हो गया और अब इसे दुनिया भर के 130 देशों में मनाया जाता है। भारत, जर्मनी, इटली, ग्रीस, रूस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, ब्राजील, मैक्सिको, कनाडा, अमेरिका और यूके जैसे देशों में यह आयोजन शानदार तरीकों से मनाया जाता है।

नोट: UPSC 2023 परीक्षा नजदीक आ रही है, आप अपनी तैयारी को बढ़ाने के लिए BYJU’S के The Hindu Newspaper के दैनिक वीडियो विश्लेषण का उपयोग करें। 

अन्य सम्बंधित लिंक्स : 

What Is UPSC in Hindi Ayushman Bharat Day in Hindi
World Thalassemia Day World Bee Day
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

 

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*