यूपीएससी मुख्य परीक्षा में इतिहास सबसे लोकप्रिय वैकल्पिक विषयों में से एक है | हर वर्ष अनेक अभ्यर्थी इतिहास विषय के साथ यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होते हैं | मुख्य परीक्षा में इतिहास के 250-250 अंकों के 2 प्रश्न पत्र होते हैं जिनमे प्राचीन भारत , मध्यकालीन भारत , आधुनिक भारत तथा विश्व इतिहास से प्रश्न पूछे जाते हैं | इस लेख में आपको प्राचीन भारत के इतिहास से सम्बद्ध पुस्तकों की जानकारी दी जाएगी | विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए देखें हमारा हिंदी पेज वैकल्पिक विषय इतिहास का पाठ्यक्रम |
पाठक लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
वैकल्पिक विषय के तौर पर इतिहास
इससे पहले कि हम इतिहास के पुस्तकों की जानकारी लें , एक नज़र डालते हैं इस विषय से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों पर:
पक्ष में :-
- इतिहास एक ऐसा विषय है जिसमे अच्छे लेखन कौशल की अहम भूमिका होती है | चूँकि उत्तर लेखन परम्परागत गद्यात्मक शैली में होता है , अतः यदि आपकी लेखन शैली अच्छी है तो आप इतिहास का चयन वैकल्पिक विषय के तौर पर कर सकते हैं |
- इतिहास के उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा तथा GS पेपर-1 में काफी मदद मिलती है |
- विषय में कई टॉपिक्स ऐसे हैं जो निबंध लेखन (Essay) में भी आपकी सहायता करते हैं |
- इस विषय के लिए हिंदी माध्यम में भी अध्ययन सामग्री भरपूर उपलब्ध है |
विपक्ष में :-
- अन्य विषयों की अपेक्षा इतिहास में प्रतियोगिता बहुत ज्यादा है |
- इतिहास के पेपर को स्कोरिंग नहीं माना जाता |
- विषय का पाठ्यक्रम अत्यंत विस्तृत है |
- इतिहास में तिथियों,कालक्रमों व घटनाओं की अहम भूमिका होती है जिन्हें याद रखना कई बार अभ्यर्थियों के लिए कठिन हो जाता है |
- विषय की सफलता दर कम है |
प्राचीन भारतीय इतिहास की पुस्तक सूचि
|
प्राचीन भारतीय इतिहास की महत्वपूर्ण किताबें |
|
| 11वीं एवं 12वीं की किताबें | NCERT |
| अद्भुत भारत | ए.एल. बाशम |
| प्राचीन भारत | रोमिला थापर |
| अशोक और मौर्य साम्राज्य का पतन | रोमिला थापर |
| प्राचीन भारत का इतिहास | रामशरण शर्मा |
| प्राचीन भारत का इतिहास | अर्जुन देव |
| प्राचीन भारत का इतिहास | झा एवं श्रीमाली (दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ) |
| दक्षिण भारत का इतिहास | नीलकंठ शास्त्री |
| प्राचीन भारत का इतिहास एवं संस्कृति | के.सी. श्रीवास्तव |
| प्राचीन भारत की संस्कृति व सभ्यता | डी.डी. कोशाम्बी |
| भारत का इतिहास | कृष्णा रेड्डी |
| प्राचीन भारत की रूपरेखा | डी.एन.झा |
| प्राचीन एवं पूर्व -मध्यकालीन भारत का इतिहास | उपेंदर सिंह |
| भारतीय कला एवं संस्कृति | नितिन सिंघानिया |
अन्य महत्वपूर्ण लिंक :
| UPSC GS 1 Syllabus in Hindi | UPSC Prelims Question Paper in Hindi |
| History Book for UPSC in Hindi | UPSC History Syllabus in Hindi |
Comments