Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

UPSC के लिए इतिहास की पुस्तकों की सूची

इतिहास, सिविल सेवा परीक्षा का एक महत्त्वपूर्ण विषय है। चूँकि इसमें प्राचीन भारत का इतिहास, मध्यकालीन भारत का  इतिहास, आधुनिक भारत का  इतिहास और विश्व इतिहास सम्मिलित है, इसलिये प्रतियोगियों हेतु  IAS परीक्षा की तैयारी के लिये इतिहास विषय की पुस्तकों की सूची होना अनिवार्य हो जाता है।

Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation

Download The E-Book Now!

Download Now! Download Now


इस लेख में, हम UPSC की IAS परीक्षा के लिये भारतीय इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की एक विस्तृत सूची देंगे। IAS परीक्षा के चरण नीचे दिये  गए हैं:

  • UPSC प्रारंभिक परीक्षा– वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न
  • UPSC मुख्य परीक्षा– वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न
  • UPSC व्यक्तित्व परीक्षण 

परीक्षा के चरणों के अनुसार, भारतीय इतिहास के लिये सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची अधोलिखित है। सूची को IAS प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के इतिहास की पुस्तकों के आधार पर विभाजित किया गया है।

भारतीय इतिहास विषय से संबंधित पुस्तकें

UPSC के अनुसार, इतिहास के पाठ्यक्रम को आगे उप-विभाजित किया जा सकता है:

  • प्राचीन भारत का इतिहास
  • मध्यकालीन भारत का  इतिहास
  • आधुनिक भारत का  इतिहास
  • विश्व इतिहास (केवल UPSC मुख्य परीक्षा में)

IAS प्रारंभिक परीक्षा के लिये भारतीय इतिहास की पुस्तकों की सूची

परीक्षा के प्रारंभिक चरण के लिये इतिहास विषय की पुस्तकों का उल्लेख नीचे दी गई सूची में किया गया है:

UPSC इतिहास के लिये सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिये इतिहास की पुस्तकें: उप-विभाजन
आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास आधुनिक भारत
NCERT कक्षा- 11  आधुनिक भारत- बिपिन चंद्र आधुनिक भारत
NCERT कक्षा- 11  मध्यकालीन भारत- सतीश चंद्र मध्यकालीन भारत
NCERT कक्षा- 11  प्राचीन भारत प्राचीन भारत
NCERT कक्षा- 12 इतिहास (भारतीय इतिहास के कुछ विषय) भाग: 1 प्राचीन भारतीय इतिहास
NCERT कक्षा- 12 इतिहास (भारतीय इतिहास के कुछ विषय) भाग: 2  मध्यकालीन भारतीय इतिहास
NCERT कक्षा- 12 इतिहास (भारतीय इतिहास के कुछ विषय) भाग: 3 मध्यकालीन व आधुनिक भारतीय इतिहास
NCERT कक्षा- 11 भारतीय कला का परिचय प्राचीन भारतीय इतिहास
NCERT कक्षा-11  भारत की जीवित शिल्प परंपराएं भारतीय इतिहास
NCERT कक्षा-11  भारत की शिल्प परंपराएँ भारतीय इतिहास

IAS प्रारंभिक परीक्षा के बाद, प्रतियोगियों को IAS मुख्य परीक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। UPSC मुख्य परीक्षा में, भारतीय इतिहास के अतिरिक्त, पाठ्यक्रम में विश्व इतिहास का भी भाग सम्मिलित है।

IAS मुख्य परीक्षा के लिये भारतीय इतिहास की पुस्तकों की सूची

IAS मुख्य परीक्षा– सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- I में इतिहास का भाग नीचे संक्षेप में दिया गया है:

पाठ्यक्रम विवरण
भारतीय संस्कृति भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू
आधुनिक भारतीय इतिहास 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय
स्वतंत्रता संघर्ष  इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान
स्वतंत्रता के पश्चात भारत स्वतंत्रता के पश्चात देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन
विश्व इतिहास  18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन

IAS मुख्य परीक्षा के लिये सर्वश्रेष्ठ इतिहास की पुस्तकें अधोलिखित हैं:

UPSC के लिए भारतीय इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों की सूची UPSC मुख्य परीक्षा के लिए इतिहास की पुस्तकें: उप-विभाजन
आधुनिक विश्व का इतिहास- जैन और माथुर आधुनिक विश्व इतिहास 
आधुनिक विश्व इतिहास- नॉर्मन लोव आधुनिक विश्व इतिहास
गांधी के बाद भारत- रामचंद्र गुहा आधुनिक भारतीय इतिहास
भारत का स्वतंत्रता संघर्ष- बिपिन चंद्र आधुनिक भारतीय इतिहास
आधुनिक भारत का इतिहास- बिपिन चंद्र आधुनिक भारतीय इतिहास
भारतीय कला और संस्कृति- नितिन सिंघानिया आधुनिक भारतीय इतिहास
भारत का प्राचीन इतिहास- आर.एस. शर्मा प्राचीन भारतीय इतिहास
अद्भुत भारत- ए.एल. बाशम प्राचीन भारतीय इतिहास
प्लासी से विभाजन तक आधुनिक भारतीय इतिहास

IAS परीक्षा में इतिहास को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनने वाले प्रतियोगियों को प्रायः पाठ्यक्रम रोचक लगता है। अध्ययन सामग्री की व्यापक उपलब्धता और इसकी लोकप्रियता मुख्य परीक्षा में इतिहास विषय को अपेक्षाकृत आसान बनाती है।

 वैकल्पिक विषय इतिहास के लिये सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें

वैकल्पिक विषय इतिहास  के लिये पुस्तकों की सूची नीचे दी गई है:

  1. आधुनिक भारत का इतिहास: एक नवीन मूल्यांकन- अलका मेहता और बी. एल. ग्रोवर
  2. आधुनिक विश्व इतिहास- नॉर्मन लोव (UPSC परीक्षा के लिये विश्व इतिहास के लिये  सर्वश्रेष्ठ पुस्तक)
  3. पेंगुइन प्रारंभिक भारत का इतिहास: आरंभ से 1300 ई. तक- रोमिला थापर
  4. ऐज ऑफ रेवोलूशन 1789-1848- एरिक हॉब्सबॉम
  5. मध्यकालीन भारत का इतिहास- सतीश चंद्र (UPSC परीक्षा के लिये मध्यकालीन इतिहास के लिये सर्वश्रेष्ठ पुस्तक)
  6. आधुनिक भारत का इतिहास- बिपिन चंद्र
  7. भारत का प्राचीन इतिहास- राम शरण शर्मा
  8. ऐज ऑफ कैपिटल: 1848-1875 (सभ्यता का इतिहास)- एरिक हॉब्सबॉम
  9. ऐज ऑफ एम्पायर्स- ई.जे. होब्सबौम
  10. ऐज ऑफ रेवोलूशन- ई.जे. होब्सबौम
  11. समकालीन विश्व इतिहास (NCERT)- अर्जुन देव
  12. यूरोप सिंस 1815- डब्ल्यू.सी. क्रेग
  13. यूरोप सिंस 1870- जेम्स जॉल
  14. यूरोप सिंस नेपोलियन- डेविड थॉम्पसन
  15. इंडस्ट्री एंड एम्पायर्स- ई.जे. होब्सबौम
  16. लोकतंत्र और तानाशाही का सामाजिक आधार- बी.जे. मूर
  17. सभ्यता की मुख्यधारा- स्ट्रेयर, गैट्ज़के और हारबिसन
  18. सभ्यता की कहानी, भाग 2 (NCERT)- अर्जुन देव

IAS मुख्य परीक्षा में, प्रतियोगी इतिहास को वैकल्पिक विषय के रूप में भी चुन सकते हैं। सामान्य अध्ययन पाठ्यक्रम के साथ महत्वपूर्ण अतिव्यापन के कारण इतिहास प्रतियोगियों के बीच एक लोकप्रिय विकल्प है।

 वैकल्पिक विषय इतिहास के लिये पाठ्यक्रम

प्रश्न पत्र 1 प्रश्न पत्र 2
पुरातात्विक स्रोत भारत में यूरोप का प्रवेश
प्रागैतिहास एवं आद्य इतिहास भारत में ब्रिटिश प्रसार
सिंधु घाटी सभ्यता ब्रिटिश राज की प्रारंभिक संरचना
महापाषाणयुगीन संस्कृतियाँ ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन का आर्थिक प्रभाव
आर्य एवं वैदिक काल सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास
महाजनपद काल बंगाल एवं अन्य क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन
मौर्य साम्राज्य ब्रिटिश शासन के प्रति भारत की अनुक्रिया
उत्तर मौर्य काल (भारत-यूनानी, शक, कुषाण, पश्चिमी क्षत्रप) भारतीय राष्ट्रवाद के जन्म के कारक
प्रारंभिक राज्य एवं समाज; पूर्वी भारत, दकन एवं दक्षिण भारत में गांधी का उदय
गुप्त वंश, वाकाटक एवं वर्धन वंश औपनिवेशिक सांविधानिक घटनाक्रम
गुप्तकालीन क्षेत्रीय राज्य राष्ट्रीय आन्दोलन की अन्य कड़ियाँ
प्रारंभिक भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के प्रतिपाद्य अलगाववाद की राजनीति
प्रारंभिक मध्यकालीन भारत, 750-1200 एक राष्ट्र के रूप में सुदृढ़ीकरण
भारत की सांस्कृतिक पंरपरा, 750-1200 वर्ष 1947 के बाद जाति एवं नृजातित्त्व
तेरहवीं शताब्दी और चौदहवीं शताब्दी आर्थिक विकास एवं राजनीतिक परिवर्तन
तेरहवीं एवं चौदहवीं शताब्दी का समाज, संस्कृति एवं अर्थव्यवस्था प्रबोध एवं आधुनिक विचार
पंद्रहवीं एवं प्रारंभिक सोलहवीं शताब्दी-राजनैतिक घटनाक्रम एवं अर्थव्यवस्था आधुनिक राजनीति के मूल स्रोत
पंद्रहवीं एवं प्रारंभिक सोलहवीं शताब्दी औद्योगीकरण और राष्ट्र राज्य प्रणाली
अकबर साम्राज्यवाद एवं उपनिवेशवाद
सत्रहवीं शताब्दी में मुगल साम्राज्य क्रांति एवं प्रतिक्रांति
सोलहवीं एवं सत्रहवीं शताब्दी में अर्थव्यवस्था एवं समाज द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का विश्व
मुगल साम्राज्यकालीन संस्कृति औपनिवेशिक शासन से मुक्ति तथा वि-औपनिवेशीकरण एवं अल्पविकास
अठारहवीं शताब्दी यूरोप का एकीकरण, सोवियत यूनियन का विघटन एवं एक ध्रुवीय विश्व का उदय

UPSC History Optional Syllabus in Hindi को हिंदी में डाउनलोड करने के लिए, लिंक किए गए लेख पर क्लिक करें।

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के लिये  इतिहास विषय की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों पर प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1

प्रश्न-1- क्या UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के इतिहास विषय के लिये  NCERT पुस्तकें पर्याप्त हैं?

उत्तर:- अधिकांश IAS टॉपर्स UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिये  NCERT इतिहास की पाठ्यपुस्तकों की सलाह देते हैं। ये पुस्तकें आमतौर पर उन प्रतियोगियों के लिये  पर्याप्त हैं जिन्होंने इतिहास को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में नहीं चुना है। हालाँकि, राजीव अहीर के आधुनिक भारत के संक्षिप्त इतिहास (स्पेक्ट्रम), बिपिन चंद्र की भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष और ए.एल. बाशम की अद्भुत भारत का एक चयनात्मक पठन भी UPSC सिविल सेवा की इतिहास विषय की तैयारी के लिये  सहायक हो सकता है।

Q2

प्रश्न-2- UPSC की सिविल सेवा परीक्षा में इतिहास विषय के लिये कौन-सी पुस्तकें उपयुक्त हैं?

उत्तर:- गैर-मानविकी पृष्ठभूमि के प्रतियोगियों के लिये , NCERT इतिहास विषय की पाठ्य पुस्तकें कक्षा 6-12, राजीव अहीर का आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास (स्पेक्ट्रम) उपयुक्त है। मानविकी पृष्ठभूमि के प्रतियोगियों के लिये, कक्षा 11-12 NCERT या तमिलनाडु राज्य की पाठ्य पुस्तकें राजीव अहीर के आधुनिक भारत के संक्षिप्त इतिहास (स्पेक्ट्रम) के साथ उपयुक्त हैं।

Q3

प्रश्न-3-UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के लिये आधुनिक इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें कौन-सी हैं?

उत्तर:- आधुनिक इतिहास UPSC की तैयारी के लिये कुछ सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें अधोलिखित हैं:

  • NCERT कक्षा- 11 आधुनिक भारत- बिपिन चंद्र
  • आधुनिक विश्व का इतिहास- जैन और माथुर
  • आधुनिक भारत का इतिहास- बिपिन चंद्र
  • आधुनिक भारत का इतिहास: एक नवीन मूल्यांकन- अलका मेहता और बी. एल. ग्रोवर

आधुनिक भारत के इतिहास से संबंधित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें UPSC सिविल सेवा की प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के साथ ही  वैकल्पिक परीक्षा की तैयारी के लिये भी सहायक होंगी।

Q4

प्रश्न-4- UPSC की सिविल सेवा परीक्षा के लिये प्राचीन भारत के इतिहास से संबंधित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के नाम बताइए?

उत्तर:- UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिये प्राचीन भारत के इतिहास की कुछ सर्वश्रेष्ठ पुस्तकें नीचे दी गई हैं:

  • भारत का प्राचीन इतिहास- राम शरण शर्मा
  • NCERT कक्षा- 11  प्राचीन भारत
  • NCERT कक्षा- 11  भारतीय कला का परिचय
Q5

प्रश्न-5- UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिये मध्यकालीन भारत के इतिहास से संबंधित सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों के नाम बताइए?

उत्तर:- UPSC की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिये मध्यकालीन इतिहास की पुस्तकें नीचे दी गई हैं:

  • मध्यकालीन भारत का इतिहास- सतीश चंद्र (NCERT)
  • मध्यकालीन भारत: सल्तनत से मुग़ल-  सतीश चंद्र
  • मध्यकालीन भारत का वृहत इतिहास- जे. एल. मेहता

सम्बंधित लिंक्स:

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*