पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान यूपीएससी सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में यूपीएससी द्वारा प्रदत्त UPSC वैकल्पिक विषयों की सूचि में से एक है | इस विषय के दो आयाम हैं | पहला ,इस विषय में आर्थिक लाभ की दृष्टी से पशुओं का पालन,उनकी देख- भाल ,रख- रखाव ,उनके आहार इत्यादि की जानकारी दी जाती है | दूसरा , पशुओं में होने वाली विभिन्न व्याधियों तथा उनके उपचार की जानकारी दी जाती है | इस विषय में ही हम डेयरी फार्मिंग , बकरी पालन , मांस प्रसंसकरण, कुक्कुट पालन तथा गर्भाधान इत्यादि का भी अध्ययन करते हैं | पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसका पाठ्यक्रम अत्यंत विस्तृत है | इस विषय के लिए कोचिंग संस्थाओं एवं टेस्ट सीरिज की भी उपलब्धता तुलनात्मक रूप से कम है | तथापि कृषि विज्ञान (Agriculture Science) पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए इस विषय का चयन लाभदायक हो सकता है | विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिए देखें हमारा हिंदी पेज पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान पाठ्यक्रम
पाठक लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।
पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान की प्रमुख किताबें
पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान | पी.डी.चौधरी |
आधुनिक पशुपालन | जे.एस.चौहान |
पशु पोषण | देवनारायण पांडेय |
आधुनिक पशुपालन | संजय कुमार,मंजुनाथ पटेल एवं रेखा पाठक |
पशु चिकित्सा | उगमसिंह शेखावत |
पशु रोग चिकित्सा | ओमप्रकाश सक्सेना |
पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान | उमेश दान्त्रे |
वेटरिनरी गाएनेकोलोजी | एम.एल.परिहार |
पशुओं के रोग एवं रोकथाम | ICAR द्वारा प्रकाशित |
डेयरी पशु प्रजनन | ICAR द्वारा प्रकाशित |
अधुनिक डेयरी फार्मिंग | महेंद्र सिंह /वी.पी. चहल/ डॉ.कल्पना |
परिचयात्मक पशुपालन | गुप्ता एवं गुप्ता |
पशुचिकित्सा विज्ञान | मनीष वशिष्ठ |
पशु जीवाणु एवं विषाणु विज्ञान | मर्चेंट तथा पैकर (अनुवादक : शिवकुमार शांडिल्य) उत्तर प्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित |
सम्बंधित लिंक्स: