Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

यूपीएससी के लिए पर्यावरण बुकलिस्ट हिंदी में

पर्यावरण और पारिस्थितिकी, UPSC की प्रारंभिक परीक्षा के  साथ-साथ मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण खंड है। इसे रुचिकर बनाने वाली बात यह है कि यह व्यापक रूप से समसामयिकी के साथ जुड़ा हुआ है। IAS परीक्षा के लिये भूगोल, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मुद्दों जैसे अन्य विषयों के साथ भी इसका परस्पर अंतर्संबंध भी है।

Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation

Download The E-Book Now!

Download Now! Download Now

लिंक किए गए लेख से IAS हिंदी की जानकारी प्राप्त करें।

UPSC प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिये पर्यावरण और पारिस्थितिकी

पर्यावरण और पारिस्थितिकी के लिये जिन महत्त्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया जाना है, वे नीचे सूचीबद्ध हैं। वे प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों के लिये प्रासंगिक हैं। UPSC निबंध के प्रश्नपत्र में भी इससे संबंधित विषयों के पूछे जाने की उम्मीद की जा सकती है।

  1.     पर्यावरण और पारिस्थितिकी
  2.     जैव विविधता
  3.     जलवायु परिवर्तन
  4.     संस्थान
  5.     पर्यावरण से संबंधित अधिनियम/विधियाँ/नीतियाँ

पर्यावरण और पारिस्थितिकी प्रश्नों की प्रवृत्ति का विश्लेषण

वर्ष 2011 से, पर्यावरण और पारिस्थितिकी खंड UPSC प्रारंभिक परीक्षा में एक प्रमुख भूमिका में है। UPSC प्रारंभिक परीक्षा के पर्यावरण खंड के प्रवृति विश्लेषण के अनुसार, प्रत्येक वर्ष औसतन 10 से 20 प्रश्न पूछे गए हैं। UPSC प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण पारिस्थितिकी पर सामान्य मुद्दे , जिनपर विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है, पर्यावरण और पारिस्थितिकी खंड का हिस्सा हैं। आमतौर पर, प्रतियोगी इन विषयों की उपेक्षा करते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह बहुत आसान है। लेकिन इसके परिणामस्वरूप उन्हें परीक्षा में नकारात्मक अंक प्राप्त हो सकते हैं।

पर्यावरण और पारिस्थितिकी खंड के प्रश्नों से निपटने के लिये पर्यावरण विषयों की एक मजबूत और बुनियादी समझ आवश्यक है।

UPSC परीक्षा हेतु पर्यावरण और पारिस्थितिकी  खंड की पुस्तकें

यहाँ, हम IAS परीक्षा के लिये पर्यावरण और पारिस्थितिकी खंड की महत्वपूर्ण पुस्तकों की सूची प्रदान कर रहे हैं। इससे आपकी UPSC परीक्षा की तैयारी को लाभ मिलेगा। नीचे दी गई सूची में बुनियादी और विशेष अध्ययन के लिये पुस्तकें शामिल हैं।

IAS प्रारंभिक परीक्षा के लिये पर्यावरण और पारिस्थितिकी खंड से संबंधित आवश्यक रूप से पढ़ी जाने वाली पुस्तकें:

NCERT:

NCERT भूगोल- कक्ष VI से कक्षा XI NCERT रसायन विज्ञान – कक्षा XII NCERT भूगोल- कक्षा XI -भारत
NCERT विज्ञान-कक्षा VIII से कक्षा X NCERT जीवविज्ञान -कक्षा XII NCERT अर्थशास्त्र -कक्षा XI

विस्तृत अध्ययन के लिये आवश्यक पुस्तकों का संदर्भ:

पुस्तक का नाम लेखक
स्नातक पाठ्यक्रम के लिये पर्यावरण अध्ययन की पुस्तक ईराक भरूचा
वस्तुनिष्ठ पर्यावरण विज्ञान बी. बी. सिंह
पारिस्थितिकी और पर्यावरण पी. डी. शर्मा
पर्यावरण अध्ययन बेनी जोसेफ
पर्यावरण और पारिस्थितिकी – जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रबंधन माजिद हुसैन

अन्य महत्त्वपूर्ण पुस्तकें

  • पर्यावरण पारिस्थितिकी जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन – प्रतियोगिता दर्पण
  • पर्यावरण और पारिस्थितिकी – अरिहंत
  • पर्यावरण अध्ययन: संकट से इलाज तक – आर. राजगोपालन

अन्य महत्वपूर्ण स्रोत:

  •  विज्ञान रिपोर्टर
  • डाउन टू अर्थ पत्रिका
  • भारत का आर्थिक सर्वेक्षण
  • पर्यावरण मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट
  • द हिंदू अख़बार

सम्बंधित लिंक्स:

UPSC Syllabus in Hindi UPSC Full Form in Hindi
UPSC Books in Hindi UPSC Prelims Syllabus in Hindi
UPSC Mains Syllabus in Hindi NCERT Books for UPSC in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*