Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन

पर्यटन मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के लिए 23 जुलाई, 2021 को एक अंतर-मंत्रालयी टास्क फोर्स का गठन किया गया था। टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य पर्यटन उद्योग और इस क्षैत्र के विशेषज्ञों के साथ परामर्श करना, राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के संदर्भ, मिशन, दृष्टि, लक्ष्य और समग्र दायरे को परिभाषित करना था। इस मिशन का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य पर्यटन संगठनों, पर्यटन सेवा प्रदाताओं, पर्यटकों आदि विभिन्न हितधारकों के बीच मौजूदा सूचना अंतर को पाटना और एक डिजिटल सेतु के माध्यम से स्वस्थ पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र की स्थापना करना है।

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन से संबंधित सभी अपडेट यहां उपलब्ध कराए जाएंगे। यह विषय IAS मुख्य परीक्षा के प्रारंभिक पेपर और UPSC GS Paper 3 Syllabus in Hindi के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन चर्चा में क्यों है ?

पर्यटन मंत्रालय ने मार्च 2022 में, राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन की स्थापना के लिए एक मसौदा रिपोर्ट पर अंतिम टिप्पणियां आमंत्रित की थी। इसके बाद जनता के सुझावों और फीडबैक के लिए मसौदा रिपोर्ट को पर्यटन मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। 

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन की मसौदा रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु –

अंतर-मंत्रालयी कार्य बल द्वारा तैयार मसौदा रिपोर्ट में निम्नलिखित बिंदुओं को शामिल किया गया हैं :

  •         इसका क्षैत्र और प्रौद्योगिकी सिद्धांत
  •         मानकों
  •         डिजिटल स्टैक
  •         शासन संरचना
  •         राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन मिशन के कार्यान्वयन की योजना

आप IAS परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले UPSC Prelims Syllabus in Hindi को अच्छी तरह से समझ लें, इसके बाद अपनी तैयारी की योजना बनाएं।

मसौदा रिपोर्ट बताती है कि भारत में पर्यटन क्षेत्र अलग-अलग हिस्सो में बंटा है। केंद्र सरकार, राज्य सरकारों, सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों द्वारा गठित पर्यटन प्रणालियां अलग-अलग तरह से कार्य करती हैं। इसलिए, पर्यटन पारिस्थितिकी तंत्र सूचना के आदान-प्रदान के संयुक्त लाभों को प्राप्त करने में सक्षम नहीं है।

पर्यटन के उप-क्षेत्र जैसे आवास, परिवहन, रेस्टोरेंट, खानपान, और व्यक्तिगत सेवाएं बहुत अलग चुनौतियों और अवसरों का सामना करती हैं और इसलिए इन्हें तय नीतियों के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए।

पर्यटन क्षेत्र में, डेटा सिस्टम वर्तमान में एक आम भाषा का उपयोग करके एक-दूसरे के साथ संवाद नहीं करते हैं, जिससे डेटा विश्लेषण और परिणामी नीति निर्धारण में समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए, पर्यटन क्षेत्र में विभिन्न हितधारकों के बीच निर्बाध रुप से मानकीकृत सूचना का आदान-प्रदान होना बेहद महत्वपूर्ण है। इसलिए सरकार द्वारा डिजिटल पर्यटन मिशन की शुरूआत की गई है।

यह विषय बेहद महत्वपूर्ण है, इसे आईएएस प्रीलिम्स या UPSC Current Affairs in Hindi के प्रश्न के रूप में पूछा जा सकता है।

UPSC की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों और तिथियों की सूची प्राप्त करने के लिए, लिंक किए गए लेख पर जाएं।

सम्बंधित लिंक्स :

Azadi Ka Amrit Mahotsav in Hindi Ayushman Bharat Diwas in Hindi
Bakhira Wildlife Sanctuary in Hindi Agnipath Scheme in Hindi
Art And Culture Book For UPSC in Hindi Anthropology Syllabus For UPSC in Hindi
Ancient History Book For UPSC in Hindi Best GK Book For UPSC in Hindi

 

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*