Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

06 मई 2023 : PIB विश्लेषण

विषयसूची:

  1. मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (CAF) में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक
  2. दोहा डायमंड लीग

1.मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (CAF) में प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र देशों की बैठक

सामान्य अध्ययन-3

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी:

विषय: प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों का संरक्षण

प्रारंभिक परीक्षा: मध्य एशियाई उड़ानमार्ग और प्रवासी प्रजातियों पर सम्मेलन (CMS) के बारे में 

संदर्भ:

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र के प्रवासी प्रजातियों पर पर्यावरण कार्यक्रम/सम्मेलन (UNEP/CMS) के सहयोग से मध्य एशियाई उड़ानमार्ग (CAF) क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों और उनके ठौर-ठिकानों के संरक्षण प्रयासों को मजबूती देने के लिए भ्रमण क्षेत्र वाले देशों की नई दिल्ली में बैठक आयोजित की।

विवरण:

  • मध्य एशिया उड़ानमार्ग क्षेत्र के अर्मेनिया, बांग्लादेश, कज़ाखस्तान, क्रिग़िस्तान, कुवैत, मंगोलिया, ओमान, सउदी अरब, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित 11 देशों ने इस बैठक में भाग लिया। 
  • बैठक में प्रतिनिधियों ने प्रवासी पक्षियों के मध्य एशियाई उड़ानमार्ग के वास्ते एक संस्थागत ढांचा बनाये जाने पर सहमति जताई, इसमें क्रियान्वयन के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर चर्चा की और CMS CAF कार्य योजना को अद्यतन बनाने के मसौदे को लेकर सहमति जताई।
  • प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के बेहतर संरक्षण को लेकर आपसी सहयोग, व्यवहारों तथा विचारों के आदान-प्रदान के मामले में यह बैठक मध्य एशियाई उड़ानमार्ग श्रृंखला देशों के लिये महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई।
  • बैठक के दौरान संस्थागत ढांचा प्रणाली के तौर-तरीकों को लेकर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य प्रवासी पक्षियों और उनके ठिकानों के बेहतर संरक्षण के लिए एक समन्वित पहल विकसित करना है। 
  • इन प्रयासों को और मजबूत करने तथा औपचारिक रूप देने पर भी आम सहमति बनी। मध्य एशियाई उड़ानमार्ग क्षेत्र पहल की औपचारिकता को प्रवासी पक्षियों और उनके प्रवास स्थल के बेहतर संरक्षण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है।

प्रवासी प्रजातियों पर सम्मेलन (CMS):

  • प्रवासी प्रजातियों पर सम्मेलन (CMS) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के तत्वावधान में एक पर्यावरणीय संधि है।
  • यह एकमात्र सम्मेलन है जो जंगली प्रजातियों के संरक्षण से संबंधित है। यह प्रवासी वन्यजीवों तथा उनके प्राकृतिक आवासों के संरक्षण और स्थायी उपयोग हेतु एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

मध्य एशियाई उड़ान मार्ग (CAF):

  • मध्य एशियाई उड़ान मार्ग (CAF) के तहत आर्कटिक और हिंद महासागरों तथा संबंधित द्वीप श्रृंखलाओं के बीच यूरेशिया के एक बड़े महाद्वीपीय क्षेत्र आते हैं। 
  • उड़ान मार्ग में जलीय पक्षियों के कई महत्वपूर्ण प्रवास मार्ग शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश रूसी संघ (साइबेरिया) में सुदूर उत्तरी प्रजनन मैदानों से पश्चिम और दक्षिण एशिया, मालदीव और ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र में सुदूर दक्षिणी गैर-प्रजनन (सर्दियों) के मैदानों तक फैले हुए हैं। 
  • अपने वार्षिक प्रवास के दौरान पक्षी कई देशों की सीमा पार करते हैं। 
  • भौगोलिक रूप से उड़ान मार्ग क्षेत्र में उत्तर, मध्य और दक्षिण एशिया के 30 देश और ट्रांस-काकेशस शामिल हैं।
  • मध्य एशियाई उड़ान मार्ग क्षेत्र में 182 प्रवासी जलपक्षी प्रजातियों की कम से कम 279 आबादी शामिल है, जिसमें 29 विश्व स्तर पर संकटग्रस्त और संकटासन्न प्रजातियां शामिल हैं।

प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा की दृष्टि से कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:

1.दोहा डायमंड लीग:

  • जैवलिन थ्रो खेल में ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने दोहा में आयोजित डायमंड लीग में 88.67 मीटर दूर भाला फेकने के साथ पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। 
  • इस लीग में चेक गणराज्य के जैकब वडलेज्च दूसरे स्थान (88.63 मीटर के साथ) पर रहे, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान (85.88 मीटर के साथ) पर रहने में कामयाब रहे।

 

06 May PIB :- Download PDF Here

लिंक किए गए लेख में 05 May 2023 का पीआईबी सारांश और विश्लेषण पढ़ें।

सम्बंधित लिंक्स:

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*