Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

विश्व शांति और समझ दिवस (साल 23 फरवरी)

दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए जरूरी समझ और सद्भावना पर जोर देने के हर साल 23 फरवरी को  विश्व शांति और समझ दिवस (World Peace and Understanding Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया में प्रेम-भाईचारा और शांति को बनाए रखना है। अविश्वास समाज को गलतफहमी, विद्रोह, लड़ाई और संघर्ष की ओर ले जाता है। समाज में एकजुटता की भावना को बनाए रखने के लिए शांति और समझ होना बेहद आवश्यक है। इसलिए हिंसा से रहित दुनिया में शांति लाने के उद्देश्य के लिए हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। इस दिवस पर दुनिया भर के देशों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व शांति और समझ दिवस के उद्देश्य

हिंसा या क्रूरता से रहित दुनिया के निर्माण व विश्व में शांति लाने के उद्देश्य के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। दुनिया में शांति और समझ पैदा करना पूरी मानव जाति का कर्तव्य है। समाज में समझ से ही शांति स्थापित की जा सकती है। इसके लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्तकता है। इसके विपरित यदि, पूरी दुनिया के लोग एक दूसरे को घृणा और नफरत की दृष्टि से देखेंगे तो उसका परिणाम युद्ध औऱ विनाश के रूप में सामने आएगा। संघर्ष, अविश्वास, गलतफहमी और विद्रोह समजा को बांटता है और उसे एक अन्नत संघर्ष की खाई में धकेल देता है। इसलिए समाज में विश्वास और शांति स्थापित करने के लिए सभी मनुष्यों को एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोगी के रूप में कार्य करना होगा।

UPSC अपने उम्मीदवारों से अक्सर इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय दिवसों और संगठनों के बारे में प्रश्न पूछते रहती है। इसलिए IAS प्रारंभिक परीक्षा के करेंट अफेयर्स के सेक्शन में इस विषय से संबंधि प्रश्न पूछे जाने की प्रबल संभावना है।

नोट: UPSC 2023 परीक्षा नजदीक आ रही है, इसलिए अपनी तैयारी को बढ़ाने के लिए BYJU’s के The Hindu Newspaper के दैनिक वीडियो विश्लेषण का उपयोग करें।

आप अपनी IAS परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले UPSC Prelims Syllabus in Hindi को गहराई से समझ लें और उसके अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं।

विश्व शांति और समझ दिवस का इतिहास

विश्व में शांति और समझ की भावना विकसित करने को लेकर 23 फरवरी 1905 को पहली रोटरी बैठक हुई थी। इसके लिए शिकागो शहर की यूनिटी बिल्डिंग के रूम नंबर 711 में पॉल हैरिस, गुस्तावस लोएहर, सिल्वेस्टर शिएले और हीराम शोरे लोहर जैसी हस्तियां एकत्रित हुई थी। अटॉर्नी पॉल हैरिस एक पेशेवर संघ बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने यह सभा बुलाई थी। इन हस्तियों के मिलने के स्थान “रोटेट” होते रहते थे इसलिए हैरिस, गुस्तावस लोहर, सिल्वेस्टर शिएले और हीराम शौरी ने अपने इस क्लब का नाम रोटरी क्लब रखा था।

बाद में इस क्लब में मानवीय मूल्यों के लिए अपनी इच्छा साझा करने वाले लोगों का समूह जुड़ता गया। हालांकि रोटरी क्लब ने औपचारिक रूप से साल 1922 में रोटरी इंटरनेशनल नाम को अपनाया था। विश्व शांति और समझ दिवस दुनिया के सबसे बड़े धर्मार्थ संगठनों में से एक के निर्माण की वर्षगांठ की याद दिलाता है। इस संगठन की स्थापना की याद में हर साल विश्व शांति और समझ दिवस मनाया जाता है।

इस साल विश्व शांति और समझ दिवस की 117वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इन वर्षों के दौरान पूरी दुनिया ने विश्व शांति और सद्भावना को लेकर लंबा रास्ता तया किया है। वहीं दुनिया भर के लोगों में सद्भावना, शांति और समझ विकसित करने के लिए अभी और लंबा रास्ता तय करना है।   

नोट: यह विषय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनो दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए आईएएस परीक्षा में इस विषय के बारे में बुनियादी तथ्य पूछे जा सकते हैं।  

नोट: करेंट अफेयर्स पर प्रश्नोत्तरी का अभ्यास करने के लिए आप संलग्न लिंक पर जा सकते हैं।

विश्व शांति और समझ दिवस का महत्व

दुनिया भर के लोगों के बीच शांति और सामान्य समझ को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस बेहद महत्वपूर्ण है। इस दिवस पर दुनिया में शांति और समझ विकसित करने के लिए प्रयासों को बढ़ावा दिया जाता है। दुनिया भर में लोगों और राष्ट्रों के बीच शांति और संघर्षों के बीच प्रचलित गलतफहमी को देखते हुए इस दिवस का  महत्व और बढ़ जाता है।

नोट: नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi के साथ खुद को अपडेट रखने के लिए BYJU’S के साथ जुड़ें, यहां हम प्रमुख जानकारियों को आसानी से समझ में आने वाले तरीकों से समझाते हैं।

UPSC की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों और तिथियों की सूची प्राप्त करने के लिए, लिंक किए गए लेख पर जाएं।

रोटरी इंटररनेशनल क्या है ? 

पेशे से वकील पॉल हैरिस ने साल 1905 में अमरीका के शिकागो अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रोटरी की स्थापना की। इसी के साथ रोटरी दुनिया का सबसे पहला सेवा संगठन बना था। आज रोटरी इंटरनेशनल पेशेवर लोगों का विश्वव्यापी संगठन है। यह दुनिया में उच्च नैतिकता को बढ़ावा देने और शांति और सद्भावना की स्थापना के लिए काम करता है। यह संगठन जाति, लिंग, वर्ण या राजनैतिक विचारधारा के आधार पर भेदभाव किए बिना सबको सदस्य बनाने का मौका देती है।

दुनिया में 32000 से अधिक रोटर क्लब हैं, जिसमें 13 लाख से अधिक सदस्य हैं। दुनिया के करीब 163 देशों में फैले ये सदस्य रोट‌री इंटररनेशनल संस्था के आधार स्तंभ है। इस क्लब के सदस्य, क्लब द्वारा निर्धारित समय पर सप्ताह में एक बार मिलते हैं। रोट‌री क्लब से जुड़े सदस्यों को रोटेरियंस कहा जाता हैं। इससे जुडे सद्स्य कुछ खास अवसरो पर एक लेपल पिन पहनते हैं, जिसके द्वारा इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। रोटरी इंटरनेशनल का आधिकारिक लोगो रोटरी व्हील है  और इसका आदर्श वाक्य है सेवा स्व से ऊपर।  

रोट‌री क्लब अपने सदस्यों को, स्थानीय क्लबों के स्तर पर किए गए कार्यों से, स्थानीय और विश्व समुदाय की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। इसका ध्येय है- सत्य, न्याय, लोगों के बीच संबंधों में सुधार और विश्व शांति। 

रोटरी के चार उद्देश्य

  • सेवा के नित्य नए अवसर के लिए आपसी परिचय को बढ़ाना देना।
  • इसके हर सदस्य की आजीविका को समाज सेवा का एक माध्यम /अवसर मानना व उसे सम्मान प्रदान करना। व्यापार व व्यवसाय में उच्च नैतिक आदर्शों की स्थापना करना और प्रत्येक आजीविका/व्यवसाय को सम्मान की दृष्टि से देखना।
  • हर सदस्य के सामाजिक, निजी व व्यावसायिक जीवन में सेवाभावना के आदर्श को समाहित करना।
  • अन्तरराष्ट्रीय समझ, सद्भावना व शान्ति को व्यापारिक व व्यावसायिक गतिविधियों के सहारे से बढ़ावा देना जो सेवा भावना से ओतप्रोत हों।

 सम्बंधित लिंक्स:

Ayushman Bharat Diwas in Hindi World Turtle Day in Hindi
World Heritage Day in Hindi World Bee Day in Hindi
UPSC GS Paper 1 Syllabus in Hindi UPSC GS Paper 2 Syllabus in Hindi
UPSC GS Paper 3 Syllabus in Hindi UPSC GS Paper 4 Syllabus in Hindi

 

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*