Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

यूपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए वनस्पति  विज्ञान की पुस्तक सूचि

जीव विज्ञान (बायोलॉजी) की मूलतः 2 शाखाएं हैं :- प्राणी विज्ञान (जूलॉजी) और वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) | वनस्पति विज्ञान में हम पौधों की संरचना के बारे में पढ़ते हैं | जीव विज्ञान की पृष्ठभूमि से आने वाले बहुत से विद्यार्थी यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में वैकल्पिक विषय के तौर पर वनस्पति  विज्ञान का चयन करते हैं | इस विषय में 250-250 अंकों के 2 प्रश्न पत्र होते हैं, जिनमे हमें पादप रोग, आनुवंशिकी, कोशिका जैविकी, पारितंत्र इत्यादि के बारे में पढना होता है | विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकरी के लिए देखें हमारा हिंदी पेज वैकल्पिक विषय वनस्पति विज्ञान का पाठ्यक्रम

वैकल्पिक विषय के तौर पर  वनस्पति विज्ञान: विज्ञान संकाय से सम्बद्ध होने के कारण वनस्पति विज्ञान की प्रकृति भी अन्य वैज्ञानिक विषयों की तरह ही है | इसमें उत्तर लेखन काफी तथ्यात्मक (फैक्चुअल) होता है | पाठ्यक्रम मूलतः शिथिल है और समय के साथ इसमें बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नही मिलता | इस विषय में प्रतियोगिता अपेक्षाकृत कम है और इसे एक स्कोरिंग पेपर माना जाता है | हालाँकि हिंदी माध्यम के अभ्यर्थियों के लिए विषय की अध्ययन सामग्री तुलनात्मक रूप से कम है | अतः उन्ही अभ्यर्थियों को इस विषय के चयन  की सलाह दी जाती है जिनकी पृष्ठभूमि जीवविज्ञान रही है और जिनकी इस विषय में रूचि हो | 

वनस्पति विज्ञान के अलावा आप किस विषय का चयन वैकल्पिक विषय के तौर पर कर सकते हैं इसकी जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका- 1 को  देखें | तालिका- 2 में  वनस्पति विज्ञान की प्रमुख किताबों की सूचि दी गई है | 

पाठक  लिंक किए गए लेख में आईएएस हिंदी के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

तालिका -1 : मुख्य परीक्षा के लिए वैकल्पिक विषयों की सूचि 
(i) कृषि  विज्ञान (ii) पशुपालन एवं पशुचिकित्सा विज्ञान (iii) नृविज्ञान (iv) वनस्पति विज्ञान (v) रसायन विज्ञान (vi) सिविल इंजीनियरिंग (vii) वाणिज्य शास्त्र तथा लेखा विधि (viii) अर्थशास्त्र (ix) विद्युत् इंजीनियरिंग (x) भूगोल (xi) भू-विज्ञान (xii) इतिहास (xiii) विधि 

(xiv) प्रबंधन (xv) गणित  (xvi) यांत्रिक  इंजीनियरिंग (xvii) चिकित्सा विज्ञान  (xviii) दर्शन  शास्त्र (xix) भौतिकी (xx) राजनीति विज्ञान एवं अतर्राष्ट्रीय  संबंध |

(xxi) मनोविज्ञान (xxii) लोक प्रशासन (xxiii) समाज  शास्त्र (xxiv) सांख्यिकी (xxv) प्राणी विज्ञान  (xxvi) निम्नलिखित भाषाओं में से किसी एक भाषा का साहित्य : असमिया , बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी,कन्नड़, कशमीरी, कोंकणी, मैथिलि , मलयालम, मणिपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया , पंजाबी , संस्कृत, संथाली, सिन्धी , तमिल , तेलुगू, उर्दू व अंग्रेज़ी।

वनस्पति  विज्ञान के महत्वपूर्ण पुस्तकों की  सूचि

तालिका -2 : वनस्पति  विज्ञान के महत्वपूर्ण पुस्तकों की  सूचि
वनस्पति विज्ञान सिंह /पाण्डेय/ जैन
प्रायोगिक वनस्पति  विज्ञान त्रिवेदी एवं धनखड़ 
एकीकृत वनस्पति  विज्ञान एस.बी.अग्रवाल 
आधुनिक वनस्पति  विज्ञान एम.पी.कौशिक
वस्तुनिष्ट वनस्पति  विज्ञान बी.बी.सिंह
कोशिकानुवंशिकी, पादप प्रजनन, विकास एवं जैवसांख्यिकी डॉ. सुनील दत्त पुरोहित / डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा
वनस्पतिशास्त्र  एल.एन.व्यास /आर.के .गर्ग 
पादप प्रजनन : सिद्धांत एवं विधियाँ  बी.डी.सिंह 
पर्यावरण अध्ययन  इराक भरुचा 
पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी  माजिद हुसैन 
कोशिका जैविकी  अनिल कुमार 
भारत का भूगोल (केवल वनस्पति से जुड़े तथ्यों के लिए ) डी.आर.खुल्लर अथवा माजिद हुसैन 
वनस्पति विज्ञान डॉ.पूजा राय
कोशिका विज्ञान एवं आनुवंशिकी  पी.के.गुप्ता 
NCERT  9वीं से 12वीं की किताबें 

अन्य महत्वपूर्ण लिंक :

Botany Syllabus in Hindi UPSC Geography Syllabus in Hindi

Comments

Leave a Comment

Your Mobile number and Email id will not be published.

*

*