Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests - Download the BYJU'S Exam Prep App for free IAS preparation videos & tests -

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार

‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली आईएएस की परीक्षा की दृष्टि से तथा अन्य राज्य लोक सेवा आयोगों द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा की दृष्टि से समसामयिक विषयों का अत्यधिक महत्व होता है। इसलिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न खिलाड़ियों को प्रदान किए जाने वाले खेल पुरस्कार परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में, इन परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इन विषयों से अवगत होना चाहिए। हम अपने इस आलेख में हाल ही में भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की चर्चा करेंगे।

Explore The Ultimate Guide to IAS Exam Preparation

Download The E-Book Now!

Download Now! download Now

IAS हिंदी से जुड़े हर अपडेट के बारे में लिंक किए गए लेख में जानें।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का परिचय

  • ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ भारत में खेलों के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1991-92 में की गई थी। यह पुरस्कार हर एक साल प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार भारत सरकार के ‘खेल और युवा मामलों के मंत्रालय’ द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार का नामकरण भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के नाम पर किया गया है। श्री राजीव गांधी वर्ष 1984 से 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री रहे थे। वर्तमान में इस पुरस्कार के अंतर्गत एक प्रमाण पत्र, एक पदक और 25 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाती है।
  • ‘खेल और युवा मामलों का मंत्रालय’ राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के विजेताओं के चयन से संबंधित मानदंडों का निर्धारण करता है। इस पुरस्कार के लिए ऐसे खिलाड़ियों का चयन किया जाता है जिन्होंने पिछले 4 वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट, असाधारण और शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
  • महत्वपूर्ण बात यह है कि राजीव गांधी खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित व्यक्तित्व थे। राजीव गांधी वर्ष 1982 में एशियाई खेलों की आयोजन समिति के सदस्य भी रहे थे। इससे स्पष्ट होता है कि वे खेलों से बहुत अधिक लगाव रखते थे।
  • ध्यान देने योग्य बात यह है कि अगस्त 2021 में वर्तमान भारत सरकार ने भारत में खेल के क्षेत्र में दिए जाने वाले इस सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम बदल कर अब ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मेजर ध्यानचंद भारत के खेल जगत में हॉकी के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ी रहे थे। उनकी याद में ही इस पुरस्कार का नाम बदल कर ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ रखा गया है।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चयन प्रक्रिया

  • भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ के लिए सबसे पहले तो नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। ये नामांकन विभिन्न खेल पृष्ठभूमि से संबंधित हो सकते हैं। इसके बाद नामांकन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के दावों का सत्यापन किया जाता है। यह सत्यापन प्रक्रिया एक सत्यापन समिति, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तथा राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (NDA) के माध्यम से संपन्न की जाती है।
  • किसी भी अभ्यर्थी के दावे में कोई खामी मिलने पर उसका नामांकन रद्द कर दिया जाता है। नामांकन करने वाले अभ्यर्थियों के दावों का सत्यापन करने वाली सत्यापन समिति में खेल विभाग के संयुक्त सचिव और निदेशक अथवा उप सचिव, भारतीय खेल प्राधिकरण के सचिव और कार्यकारी निदेशक शामिल होते हैं।
  • सत्यापन समिति द्वारा सत्यापन किए जाने के बाद पात्र नामांकित व्यक्तियों की सूची भारत सरकार की एक चयन समिति को भेजी जाती है। भारत सरकार की इस समिति में एक अध्यक्ष के अलावा 12 सदस्य शामिल होते हैं। इस चयन समिति के सभी सदस्यों को ‘खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय’ द्वारा नामित किया जाता है।
  • मंत्रालय द्वारा गठित की जाने वाली इस चयन समिति के 12 सदस्यों में 4 सदस्य ओलंपियन या राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता या अर्जुन पुरस्कार विजेता होते हैं। इसके अलावा, इसमें 3 खेल पत्रकार या खेल विशेषज्ञ, 1 खिलाड़ी या विशेषज्ञ, 1 खेल प्रशासक, भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और खेल विभाग के संयुक्त सचिव शामिल होते हैं।

वर्ष 2022 में घोषित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेता खिलाड़ी

वर्ष 2022 में भारत के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने 12 ऐसे खिलाड़ियों का नाम घोषित किया है, जिन्होंने पिछले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट, असाधारण और शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर वर्तमान में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है। वर्ष 2022 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए घोषित किए गए सभी 12 खिलाड़ियों के नाम निम्नलिखित है-

  1. एथलेटिक्स के लिए नीरज चोपड़ा
  2. क्रिकेट के लिए मिताली राज
  3. कुश्ती के लिए रवि कुमार
  4. हॉकी के लिए मनप्रीत सिंह
  5. हॉकी के लिए श्रीजेश पीआर
  6. बॉक्सिंग के लिए लवलीना बोर्गोहिन
  7. फुटबॉल के लिए सुनील छेत्री
  8. पैरा-शूटिंग के लिए अवनी लेखरा
  9. पैरा-बैडमिंटन के लिए प्रमोद भगत
  10. पैरा-बैडमिंटन के लिए कृष्णा नागर
  11. पैरा-एथलेटिक्स के लिए सुमित अंतिल
  12. पैरा-शूटिंग के लिए मनीष नरवाल

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से संबंधित अन्य प्रमुख तथ्य

  • सामान्यतः यह पुरस्कार अपनी स्थापना के समय से प्रति वर्ष प्रदान किया जाता है, लेकिन वर्ष 2008 और वर्ष 2014 में यह पुरस्कार किसी भी खिलाड़ी को प्रदान नहीं किया गया था।
  • हर साल यह पुरस्कार 29 अगस्त को प्रदान किया जाता है क्योंकि 29 अगस्त का दिन भारत में ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  • खेल के क्षेत्र में प्रदान किया जाने वाला यह सर्वोच्च पुरस्कार सबसे पहले वर्ष 1991-92 में शतरंज के मशहूर भारतीय खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को प्रदान किया गया था।
  • निशानेबाज अभिनव बिंद्रा सबसे कम उम्र में यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह पुरस्कार सिर्फ 18 वर्ष की उम्र में प्राप्त किया था।

इस प्रकार, हमने इस आलेख के माध्यम से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझा। भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह खेल पुरस्कार देश में खेलों को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। अतः इसे और अधिक बढ़ावा दिए जाने का प्रयास किया जाना चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में भारत की भागीदारी को बढ़ाया जा सके।

सम्बंधित लिंक्स:

Laureus Sports Awards in Hindi

Nari Shakti Award in Hindi

Ramon Magsaysay Award in Hindi

Sahitya Academy Award in Hindi

Dada Saheb Phalke Award in Hindi

CSAT Book for UPSC in Hindi